logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल, ओबरा के छात्र ने रचा सफलता का इतिहास


राजेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट

ओबरा। JOINT ENTRANCE EXAMINATION (Main) 2026 में 90.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आदर्श सिंह ने बढ़ाया विद्यालय का मान
डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल,ओबरा के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि विद्यालय के मेधावी छात्र आदर्श सिंह ने प्रतिष्ठित Joint Entrance Examination (Main) 2026 में 90.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता अर्जित की है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय कुमार पांडे ने छात्र एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता आदर्श की कड़ी मेहनत, अनुशासन और अटूट समर्पण का प्रतिफल है। उन्होंने बताया कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और शिक्षकों के मार्गदर्शन व अभिभावकों के सहयोग से ही ऐसे उत्कृष्ट परिणाम संभव हो पाते हैं।
प्राचार्य ने आदर्श सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने भी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
आदर्श की यह कामयाबी न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे ओबरा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है।

8
255 views

Comment