आप चंडीगढ़ सह-प्रभारी की उपस्थिति में युवाओं ने कांग्रेस छोड़कर आप का दामन थामा।
आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के सह - प्रभारी डॉ सन्नी सिंह आहलूवालिया एवं प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल सिंह यादव के नेतृत्व एवं प्रदेश महासचिव सन्नी औलख, विपक्ष नेता एवं पार्षद हरदीप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता एवं पार्षद योगेश ढींगरा, प्रदेश एससी विंग अध्यक्ष देशराज सनावर उपस्थिति में युथ कांग्रेस डिस्ट्रिक्ट -4 के वाइस प्रेसिडेंट मनीष वर्मा, राहुल शर्मा , अनीश खान एवं अन्य सैकड़ों युवाओं ने वार्ड नंबर -9, 29 एवं वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस छोड़कर पूरे उत्साह से आप का दामन थामा।