logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्री निष्काम सेवा ट्रस्ट रजि की नई मंजिल के निर्माण का भूमि पूजन कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ

निष्काम सेवा ट्रस्ट सनातन संस्कृति के प्रवाह का केंद्र अध्यक्ष श्री संतोष गर्ग
हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद भूपतवाला स्थित प्रसिद्ध श्री निष्काम सेवा ट्रस्ट रजि की नई मंजिल के निर्माण का भूमि पूजन कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ इस अवसर पर बोलते हुए निष्काम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री संतोष गर्ग ने कहा हमारा संस्थान निष्काम सेवा ट्रस्ट सनातन संस्कृति और समाज उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहता है और सनातन संस्कृति का एक केंद्र भी है हम आगामी कुम्भ मेले को देखते हुए कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालु भक्तजनों की सेवा करने के उद्देश्य से एक मंजिल निर्माण का भूमि पूजन कर निर्माण शुरू कर रहे हैं हमारा ट्रस्ट जनहित के कार्यों में सदैव तत्पर रहता है और सनातन संस्कृति समाज सेवा का एक संकल्प केंद्र है हम समाज उत्थान के लिए अपने भवन तथा सेवा के माध्यम से समाज की सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं संत महापुरुषों की सेवा के साथ-साथ गरीब नारायण सेवा तथा अनेक समाज उत्थान के कार्य ट्रस्ट के माध्यम से निरंतर संचालित होते हैं अनेको संस्थाओं को सुलभता के साथ हम सामाजिक तथा प्रत्येक क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्यों का संकल्प लेने वाली संस्थाओं को व्यू उपलब्ध कराकर उनके कार्यक्रम करने में निरंतर उनकी सहायता करते हैं हमारा ट्रस्ट सदैव समाज को समर्पित है देश को समर्पित है देश का हित हमारे लिए सर्वोपरि है इस अवसर पर श्री राजकुमार जी संजय गुप्ता श्री अशोक गर्ग श्री राकेश बंसल श्री जगमंदर गोयल सहित सभी ट्रस्टी अनेको विशिष्ट जन तथा प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे

2
58 views

Comment