logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

**बरसठी में युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या, गांव में फैली सनसनी बताया जाता है की प्रेम प्रसंग के चलते **


बरसठी (जौनपुर)।
जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनीपुर गांव में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब गांव निवासी एक युवक का खून से लथपथ शव घर से करीब 500 मीटर दूर मंगरमू रोड की झाड़ियों में पड़ा मिला। मृतक की पहचान शुभम शुक्ला (22 वर्ष) पुत्र राजेश शुक्ला, निवासी जमुनीपुर के रूप में हुई है। युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
परिजनों के अनुसार, शुभम शुक्ला चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था । रविवार सुबह करीब 8 बजे वह घर पर चाय पीकर बगल स्थित कम्पोजिट विद्यालय जमुनीपुर की ओर गया था, इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा।
करीब 12 बजे गांव के ही एक लड़के द्वारा शुभम को लहूलुहान अवस्था में झाड़ियों में पड़े होने की सूचना परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिजन घटनास्थल की ओर दौड़े। वहां पहुंचने पर उन्होंने शुभम का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा देखा। यह दृश्य देखकर परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में अफरा-तफरी फैल गई।
सीने व पेट में कई वार, भागते समय तोड़ा दम
बताया जाता है कि हमलावरों ने शुभम को झाड़ियों में ले जाकर चाकुओं से सीने और पेट पर ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर रूप से घायल शुभम लहूलुहान हालत में जान बचाने के लिए घर की ओर भागा, लेकिन कुछ दूरी पर ही सड़क किनारे झाड़ियों में गिर पड़ा, इसके पहले कुछ कहा सुनी हुई थी
, जिसमें आरोपियों ने देख लेने की धमकी दी थी। परिजनों का मानना है कि इसी रंजिश के चलते इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया।
सूचना मिलते ही बरसठी थाना पुलिस, क्षेत्राधिकारी (सीओ) सहित कई थानों की भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने, शराब की बोतल, पानी की बोतल तथा चाकू की टूटी हुई मुठिया बरामद कर साक्ष्

0
0 views

Comment