लोग अब सवाल उठा रहे हैं कि आखिर सच क्या है?
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर में खुशबू की मौत का मामला गरमाया।
वायरल ऑडियो से केस में नया मोड़, इलाके में मची सनसनी।
सिद्धार्थनगर के डिडई थाना क्षेत्र के करमाहिया बांकुइयां गांव में मृतका खुशबू की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है।
सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो वायरल होने के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है।
वायरल ऑडियो में कथित तौर पर खुशबू आरोपी शिखर की बहन शिखा से बातचीत करती सुनाई दे रही है।
ऑडियो में खुशबू अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहती है कि उससे जबरन थाने में बयान दिलवाया गया।
इतना ही नहीं, वह आत्महत्या जैसे कदम की बात भी करती सुनाई देती है, जिस पर शिखा उसे समझाती हुई सुनाई दे रही है।
मृतका के पिता की तहरीर पर थाना शिवनगर डिडई पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शिकायत के आधार पर आरोपी शिखर को खुशबू की मौत से पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
वहीं शिखर के चाचा दूधनाथ शुक्ल ने आरोप लगाया है कि उनके परिवार को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।
उन्होंने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।
वायरल ऑडियो के सामने आने के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
लोग अब सवाल उठा रहे हैं कि आखिर सच क्या है?
अब देखना होगा कि जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है और खुशबू की मौत का असली सच कब सामने आता है।