नानपारा में सड़क की दयनीय स्थिति, स्कूल बस फंसी राहगीरों का रास्ता चलना हुआ दुश्वार
नानपारा, बहराइच: नानपारा चौक बाजार से कवाबची गली मार्ग पर स्थित स
नानपारा में सड़क की दयनीय स्थिति, स्कूल बस फंसी राहगीरों का रास्ता चलना हुआ दुश्वार
नानपारा, बहराइच: नानपारा चौक बाजार से कवाबची गली मार्ग पर स्थित सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है। पानी का पाइप फटने के कारण सड़क पर पानी जमा हो रहा था, जिसकी मरम्मत के लिए नगर पालिका परिषद नानपारा के कर्मचारियों ने सड़क को खोद दिया था। मरम्मत के बाद सड़क को दोबारा पाटा गया, लेकिन उसकी गुणवत्ता इतनी खराब है कि राह चलना मुश्किल हो गया है।
सोमवार को सेंट पीटर स्कूल की बस इस सड़क पर फंस गई, जिससे बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस सड़क से मोहल्ला किला, तोपखाना मोहल्ला, मिरयासी टोला और रानी बाग जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
निवासियों ने नगर पालिका परिषद नानपारा से मांग की है कि इस सड़क का जल्द से जल्द ठीक कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। रिपोर्टर Mohd Younus ansari UFT