logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अर्जुन हास्पिटल खैरथल में विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 25 को

*अर्जुन हॉस्पिटल खैरथल में विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 25 को*
*दूसरों के दर्द मिटाने वाले बन जाओ, परमात्मा आपके सभी दर्द मिटा देगा - डॉ राजकुमार केसवानी*

खैरथल / हीरालाल भूरानी

स्वामी संत हिरदाराम पुष्कर राज के आशीर्वाद, स्वामी संत सिद्ध भाऊ जी की प्रेरणा व मार्गदर्शन से सहाय हास्पिटल मोती डूंगरी जयपुर के तत्वावधान में जीव कल्याण सेवा समिति (रजि.) के सहयोग से विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन दिनांक 25 फरवरी 2026 बुधवार को अर्जुन हास्पिटल एण्ड डाइग्नोस्टिक सेन्टर गुरनानी हास्पिटल अंडर ब्रिज के पास 40 फुटा रोड खैरथल में किया जा रहा है। डॉ राजकुमार केसवानी ने बताया कि शिविर में निःशुल्क आंखों की जांच की जाएगी व मोतियाबिंद के आपरेशन, दवाइयां, नजर के चश्मे बिल्कुल निःशुल्क दिए जाएंगे। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ बबीता व दंत रोग विशेषज्ञ डॉ जमुनादास अपनी निःशुल्क सेवाएं देंगे। कशिश बोदवानी ने बताया कि जिन मरीजों की मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए चिन्हित किया जाएगा उन मरीजों को आपरेशन के लिए जयपुर ले जाया जाएगा। सहाय हास्पिटल जयपुर के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सहाय व उनकी सहयोगी टीम द्वारा मरीजों का मोतियाबिंद का आपरेशन किया जाएगा। मरीजों के जयपुर जाने व आने की व्यवस्था और रहना, खाना पीना निःशुल्क रहेगा। जीव कल्याण सेवा समिति सेवादार, जमनादास आहूजा, कशिश बोदवानी, डॉ राजकुमार केसवानी, सरिता नानकानी, हेमलता मोतियानी, रमाकांत, अंकित, हर्ष, नरेश कुमार, हर्षिता कुमावत, वीरा पंजाबी, मीरा पंजाबी, रविन्द्र, दादा ज्योतवानी कैंप में अपनी सेवाएं देंगे।

0
0 views

Comment