logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिट्टी निकालते से समय टीला ढ़हा,तीन महिलाओं की दबकर मौत,दो घायल सुचना पाकर मौके पर पहुंचे सोनभद्र पुलिस अधीक्षक - अभिषेक वर्मा


म्योरपुर/ सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी गांव के जंगल में सफेद मिट्टी निकालते समय अचानक मिट्टी का बड़ा टीला भरभराकर कर ढह गया, जिससे वहां खुदाई कर रही महिलाएं मलबे में दब गई। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।ग्रामीण इलाकों में घरों की लिपाई-पुताई के लिए सफेद मिट्टी की मांग रहती है। इसी सिलसिले में किरवानी गांव और आसपास के क्षेत्रों से महिलाएं जंगल में मिट्टी लेने पहुंचे थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मिट्टी निकालते समय टीले के अंदर तक सुरंग बनाकर खुदाई की जा रही थी। अचानक ऊपर का हिस्सा ढह गया और अंदर मौजूद महिलाएं मलबे में दब गईं।टीला गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथ मौजूद लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और हाथों से मलबा हटाकर लोगों को निकालने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जेसीबी मशीन की मदद से कई घंटों तक चले राहत एवं बचाव कार्य के बाद तीन महिलाओं को बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां मौजूद चिकित्सक डा० पल्लवी सिन्हा ने जांचोपरांत तीनों को मृत घोषित कर दिया।मृतकों की पहचान सदिकुनिषा (35) निवासी बडहोर, थाना बभनी; अमीषा खातून (35) निवासी किरवानी; तथा सीता (30) निवासी खैराही के रूप में हुई है। वहीं फूलकुमारी नामक एक महिला घायल है, जिनका उपचार जारी है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टीले के अंदर गहराई तक असुरक्षित खुदाई के कारण मिट्टी कमजोर हो गई थी, जिससे यह हादसा हुआ। प्रशासन ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं और सुरक्षा के मद्देनजर घटनास्थल पर निगरानी बढ़ा दी गई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका अनीशा बेगम के परिजनों ने बताया कि रमजान शुरू होने के बाद घर की पुताई के लिए महिलाएं मिट्टी लेने गयी थी।

1
110 views

Comment