logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लखनपुर में विकास और विश्वास का संगम: ₹50 लाख के कार्यों का शुभारंभ, जनपद अध्यक्ष श्रीमती शशिकला सिंह की सक्रिय सहभागिता

जनपद पंचायत लखनपुर में ₹50 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन, सांस्कृतिक एवं खेल आयोजनों में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता
जनपद पंचायत लखनपुर अंतर्गत लगभग 50 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस दौरान ग्राम पंचायत ईरगंवा, मुकुंदपुर, पलगड़ी, सलका एवं चांदो में जनसंपर्क कर ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात की गई और उनकी समस्याओं व आवश्यकताओं को सुना गया।
ग्राम पलगड़ी में निर्माणाधीन नवीन सड़क कार्य का निरीक्षण करते हुए कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की जानकारी ली गई। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।
ग्राम मुकुंदपुर में आयोजित रामचरितमानस गायन/वादन प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की गई। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर कहा गया कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सांस्कृतिक एवं धार्मिक जागरूकता को बढ़ावा देते हैं। ग्रामवासियों की मांग पर कार्यक्रम स्थल पर शेड निर्माण एवं हैंडपंप शीघ्र स्थापित कराने की घोषणा भी की गई।
इसके साथ ही ग्राम बेलदगी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में लखनपुर जनपद अध्यक्ष श्रीमती शशिकला सिंह, कुन्नी मंडल अध्यक्ष श्री रवि महंत, विधायक प्रतिनिधि श्री राकेश साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री चंद्रिका यादव, महामंत्री श्री विक्रम सिंह, विफल लकड़ा, कपील राजवाड़े, संजय गुप्ता, सरपंच शिवकुमार मरावी, सरपंच श्रीमती सुरचना सिंह, प्रवीण कुमार यादव, कन्हैया सोनी, विकास सिंह, अपील राजवाड़े, सत्यनारायण राजवाड़े, श्री तिलेश्वर सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

16
396 views

Comment