logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बरसात के पानी की समस्या को लेकर विधायक को ज्ञापन रहवासियों द्वारा सौंपा

*बरसात के पानी की समस्या को लेकर विधायक को ज्ञापन रहवासी द्वारा सौंपा*

*उज्जैन/ गिरधारी लाल गेहलोत जन जन आवाज की खास रिपोर्ट*

खाचरौद:- नगर के मध्य गणेशदेवली के रहवासी एवं दुकानदार प्रतिवर्ष बरसात के गंदे पानी के धुस जाने से नुकसान को लेकर परेशान है। नगर के मध्य बरसात के पानी के निकासी का नाला है जिस पर अवैध अतिक्रमण कर नाले की साइज 8फिट रह गई। जबकि पहले यह नाले की साइज 67से70फिट थी। नाले से पानी नहीं निकलने पर पानी लक्ष्मीबाई मार्ग से होकर गणेशदेवली स्थल पर गंदा पानी आता है जो रहवासी एवं दुकानों में धुस जाता है। यह कि सीसीरोड भी ऊंचाई पर होने से पानी का थोप लग जाता है। इस संबंध में विधायक को सर्किट हाउस पर एक ज्ञापन देकर रहवासी द्वारा समस्या को बताया गया। विधायक द्वारा शीघ्र ही वर्षाकाल के पहले इस समस्या का निराकरण करने का कहा गया। नाले पर से भी जो अवैध अतिक्रमण है उन्हें हत्या जाएगा।ताकि पानी की निकासी हो सके । ज्ञापन का अवसर पर गणेश देवली के रहवासी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।

70
2933 views

Comment