नेशनल चेयरमैन Media Council of India एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष को 🎉 जन्मदिन पर मिला अपार स्नेह, डॉ. सलीम अंसारी ने जताया सभी साथियों का आभार
डॉ. सलीम अंसारी — नेशनल चेयरमैन Media Council of India एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू मुस्लिम दलित पसमांदा संगठन डॉ. सलीम अंसारी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मिले अपार स्नेह और सम्मान के लिए सभी साथियों का दिल की गहराइयों से धन्यवाद व्यक्त किया।
डॉ. अंसारी ने कहा कि 22 फरवरी को उनके जन्मदिन के मौके पर जिस तरह से साथियों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयाँ दीं, सम्मानित किया और इस दिन को यादगार बनाया — वह उनके लिए बेहद भावुक और प्रेरणादायक रहा।
उन्होंने विशेष रूप से व्हाट्सएप एवं फेसबुक मित्रों, मीडिया काउंसिल ऑफ इंडिया के सभी साथियों तथा हिंदू-मुस्लिम-दलित-पसमांदा संगठन के भाईयों का आभार जताते हुए कहा कि—
“आप सभी का प्यार, सम्मान और अपनापन ही मेरी असली ताकत है। आप लोगों के सहयोग से ही समाज सेवा और एकता के इस सफर को आगे बढ़ा पा रहा हूँ।”
डॉ. सलीम अंसारी ने यह भी कहा कि वे आगे भी सामाजिक सौहार्द, समानता और भाईचारे के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।
अंत में उन्होंने एक बार फिर सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी का स्नेह उनके लिए किसी अमूल्य उपहार से कम नहीं है।