logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चुनाव को लेकर इंडो–नेपाल सीमा सील, 2 से 5 मार्च तक आवागमन रहेगा बंद

AiMA संवाददाता (पूर्वी चंपारण)। Indo Nepal Border Closure: होली पर्व और नेपाल में प्रस्तावित चुनाव को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

इसी क्रम में 2 मार्च से 5 मार्च तक इंडो-नेपाल सीमा को पूरी तरह सील रखने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान दोनों देशों के नागरिकों का सीमा पार आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

सीमा सुरक्षा को लेकर नेपाल के पर्सा जिला स्थित वीरगंज में शनिवार को भारत और नेपाल के सीमावर्ती जिलों के उच्चाधिकारियों की वार्डर कोऑर्डिनेशन कमेटी की उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीमा पार अपराध, अवैध गतिविधियों और त्योहार व चुनाव के दौरान उत्पन्न होने वाली चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 4 मार्च को होली और 5 मार्च को नेपाल में होने वाले चुनाव को लेकर 2 मार्च से 5 मार्च तक सीमा सील रखी जाएगी। इस दौरान नेपाल में कार्यरत भारतीय नागरिकों और देशी-विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा एवं निगरानी को लेकर भी रणनीति बनाई गई।

11
188 views

Comment