logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दुगड्डा स्थित पार्क के समीप हाईवे से गुजर रहे एक गैस सिलिंडर के ट्रक की चपेट में आने से आठ साल के मासूम की मौत

दुगड्डा स्थित पार्क के समीप हाईवे से गुजर रहे एक गैस सिलिंडर के ट्रक की चपेट में आने से आठ साल के मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।घटना सोमवार देर शाम की है। कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि दुगड्डा निवासी रविकांत गिरि का पुत्र अभिनंदन (8) घर के पास के पार्क में खेलने के लिए गया हुआ था। घर लौटते वक्त वह हाईवे क्रॉस कर रहा था। इस दौरान कोटद्वार की ओर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पास ही बैरियर पर मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल बच्चे को आकस्मिक सेवा वाहन 108 से बेस अस्पताल कोटद्वार भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।अभिनंदन अपने दादा-दादी के साथ दुगड्डा में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कक्षा-2 में अध्ययनरत था। अभिनंदन के पिता रविकांत गिरी यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर सेवारत हैं। मूल रूप से बरेली निवासी मृतक के दादा मुन्ना गिरि राजकीय जूनियर हाईस्कूल बोरगांव में सहायक अध्यापक हैं। वे दुगड्डा में किराए के मकान में रहते हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

इस हृदयविदारक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर स्पीड कंट्रोल और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

77
1166 views

Comment