logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राधा बड़गुर्जर: दिव्यांग कल्याण एवं विकास परिषद का प्रेरक गौरव

भोपाल । सामाजिक कार्यकर्ता श्री राजेंद्र सिंह राजपूत द्वारा प्रदान की गई जानकारी के अनुसार भोपाल में आयोजित 100 घंटे तक निरंतर चलने वाले भव्य क्रिकेट महाकुंभ में मध्य प्रदेश सहित देश के 16 राज्यों की टीमें सहभागिता कर रही हैं। यह आयोजन दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतिभा, साहस और संकल्प का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।

इन टीमों में राधा बड़गुर्जर दिव्यांग कल्याण एवं विकास परिषद की सक्रिय पदाधिकारी एवं प्रेरक

व्यक्तित्व सुश्री राधा बड़गुर्जर को मध्य प्रदेश महिला टीम की कप्तानी का दायित्व सौंपा गया है। उनकी प्रभावशाली नेतृत्व क्षमता के परिणामस्वरूप मध्य प्रदेश ने अब तक खेले गए दो मुकाबलों में शानदार विजय प्राप्त की है।

पहले मैच में मध्य प्रदेश ने राजस्थान को पराजित किया, जिसमें राधा बड़गुर्जर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए “मैन ऑफ द मैच” का पुरस्कार भी प्राप्त किया। दूसरे मुकाबले में उत्तर प्रदेश के विरुद्ध भी मध्य प्रदेश ने विजय पताका फहराई।

राधा बड़गुर्जर की यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि संपूर्ण दिव्यांग समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है।

उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर दिव्यांग कल्याण एवं विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हिम्मत सिंह तंवर, राष्ट्रीय सचिव श्री अजमेर सिंह पाल , लखन जाटव, नरेश जी मेवाड़ा, प्रदेश अध्यक्ष श्रवण कुमार वास्तवार, प्रदेश सलाहकार RG सोनी, चंदा चौहान महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, गुलाब सिंह मेवाडा, कमल किशोर राठौड़, भगवान सिह रावत, अरविंद कुमार बाथव, वीरेंद्र सिंह चौधरी सहित सभी राष्ट्रीय एवं मध्य प्रदेश राज्य के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राधा बड़गुर्जर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
परिषद ने विश्वास व्यक्त किया है कि राधा बड़गुर्जर भविष्य में भी अपने उत्कृष्ट नेतृत्व और खेल कौशल से प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करती रहेंगी।

प्रेषक:
चतरसिंह गेहलोत
शिक्षक, साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता
मोबाइल: 9993803698

7
54 views

Comment