डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
कौशाम्बी। जिलाधिकारी डॉ.
डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
कौशाम्बी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की यू.पी. बोर्ड परीक्षा–2026 के तहत करारी इंटर कॉलेज, रियाज इंटर कॉलेज (उखैया खास) एवं दुर्गा देवी इंटर कॉलेज (ओसा) सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक भ्रमण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट से विद्यार्थियों व कक्ष निरीक्षकों की उपस्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि परीक्षा नकलविहीन, शुचितापूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराई जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
सीसीटीवी कक्ष का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने सभी कैमरों की क्रियाशीलता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। वहीं स्ट्रांग रूम के निरीक्षण के दौरान प्रश्न-पत्रों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। उन्होंने कहा कि सतत निगरानी बनाए रखी जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
—
रुस्तम रिज़वी (पत्रकार)
ऐमा मीडिया, कौशाम्बी