logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भारत माला रोड़ पर ट्रेक्टर ट्राली और मोटरसाइकल का एक्सीडेंट

रायसिंहनगर क्षेत्र के फौजूवाला के पास भारतमाला रोड पर देर रात एक सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार Kogta Finance के कर्मचारी अमृतपाल सिंह की मोटरसाइकिल सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को मोड़ पर सड़क किनारे खड़ा किया गया था तथा ट्रॉली के पीछे कोई रिफ्लेक्टर या संकेतक नहीं लगा हुआ था। रात के अंधेरे के कारण अमृतपाल सिंह को खड़ी ट्रॉली दिखाई नहीं दी और दुर्घटना हो गई, जिससे उनके मुंह पर चोट आई।
घायल अमृतपाल सिंह को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां फिलहाल उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी जुटाई। इस दौरान भारतीय जनता मजदूर मंच के राजस्थान कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष गौरी शंकर सारस्वत भी मौके पर पहुंचे, उन्होंने घायल के परिजनों से मुलाकात कर हालचाल जाना और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

0
88 views

Comment