राजर्षि अभय समाज कलाकारों का होली मिलन 1 मार्च 2026 को
*राजर्षि अभय समाज कलाकारों का होली मिलन 1 मार्च 2026 को*
*रंगारंग कार्यक्रम द्वारा मनाएंगे होली मिलन*
खैरथल / हीरालाल भूरानी
राजर्षि अभय समाज के कलाकार आने वाली 1 मार्च 2026 रविवार को होली के अवसर पर होली मिलन का कार्यक्रम के अंतर्गत बड़ी ही श्रद्धा एवं प्रेम से होली मिलन करेंगे ।
वास्तव में होली का त्यौहार अधर्म पर धर्म की जीत का परिचायक है ।अतः इस अवसर पर हर कलाकार प्रेम पूर्वक एक दूसरे के साथ फूल और इत्र से होली खेलेंगे यह कार्यक्रम अभय समाज के प्रांगण में शाम को 7बजे से प्रारंभ होगा और इस अवसर पर महानिदेशक मनोज कुमार गोयल के दिशा निर्देश में संगीत निर्देशक जितेंद्र गुप्ता के निर्देशन में संगीत मय रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा जिसमें संस्था के होनहार कलाकार अपने मधुर नृत्य एवं गायन द्वारा इस त्यौहार को अपनी मनमोहक प्रस्तुति देकर मनाएंगे ।
इस कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा, महामंत्री राजेंद्र प्रसाद शर्मा, महानिदेशक मनोज कुमार गोयल सहित सभी पदाधिकारी कार्यकारिणी के सदस्य कलाकार एवं बाल कलाकार तथा स्वयंसेवक सभी मिलजुल कर इस होली मिलन को मनाएंगे ।