logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लोककवि दादा निहालचंद 'निहाल' के निर्वाण दिवस पर अध्यापक सम्मानित।

खरखौदा/सोनीपत/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

​खरखौदा के थाना कलां गाँव के ब्रह्मशक्ति सी. से. स्कूल में प्रसिद्ध सांगी, लोककवि एवं स्वतंत्रता सेनानी दादा निहालचंद 'निहाल' का निर्वाण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया

जिसमें समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। ​प्राचार्य रामबीर सिंह ने बताया कि 1887 में जन्मे दादा निहालचंद ने आजीवन ब्रह्मचर्य का पालन किया और अपनी सांगकला के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाई।

हरियाणा के सूर्यकवि पं. लखमीचंद ने भी उनसे प्रेरणा ली थी। उनकी राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रचनाओं, जैसे "भाइयो हो ज्याओ सब त्यार, देश मांगता कुर्बानी", ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान युवाओं में जोश भरने का कार्य किया।

​इस विशेष अवसर पर सराहनीय कार्य करने वाली अध्यापिकाओं को सम्मानित भी किया गया। जिनमे सुनीता (टीजीटी इंग्लिश) प्रभावशाली व्यवहार के लिए 'बेस्ट टीचर' अवार्ड। जबकि पुनीता छात्रों की प्रगति के लिए 'बेस्ट इंचार्ज' अवार्ड दिया गया। वही उन्होंने सभी को सच्ची निष्ठा एवं देशभक्ति के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

233
4644 views

Comment