logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

क्षेत्रीय लोगों समस्याओं को मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज की शिकायतों से बौखलाया प्रतिष्ठान, कार्रवाई से बचने के लिए कर रहा विधायक के नाम का दुरुपयोग! �

आगरा: मुख्यमंत्री पोर्टल (IGRS) पर क्षेत्रीय लोगों ने समस्याओं से अवगत कराया।लगातार हो रही शिकायतों के जाल में फंसने के बाद, अब संबंधित प्रतिष्ठान शिवांग शीत ग्रह प्राइवेट लिमिटेड नगला आशा मौजा पोईया विकासखंड खंदौली आगरा द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बनाने का नया पैंतरा अपनाया जा रहा है। अपनी अवैध गतिविधियों को छिपाने और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए, आगरा के जिला स्तरीय अधिकारियों पर धौंस जमाने के उद्देश्य से क्षेत्रीय विधायक के नाम का खुलेआम दुरुपयोग किया जा रहा है।
इस गंभीर मामले का संज्ञान लेते हुए, आज सुबह क्षेत्रीय किसान एवं स्थानीय निवासी राघवेंद्र सिंह ने माननीय विधायक जी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। जब राघवेंद्र सिंह ने विधायक जी को अवगत कराया कि किस प्रकार अधिकारियों पर अनुचित प्रभाव डालने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो उन्होंने इस बात का कड़ाई से खंडन किया।
विधायक जी ने किया स्पष्ट: "अनैतिक कार्यों से हमारा कोई लेना-देना नहीं"
विधायक जी ने सख्त लहजे में स्पष्ट किया कि उनका ऐसे किसी भी प्रतिष्ठान या अनैतिक कार्य से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने जनता से अपील की है कि ऐसे भ्रामक लोगों से सावधान रहें। उन्होंने दोहराया, "हम सदैव जनता के हितों के साथ खड़े हैं और न्याय के पक्षधर हैं।"
"प्रशासन बिना किसी दबाव के करे निष्पक्ष कार्रवाई"
विगत दिनों पूर्व अधिकारियों को भी कड़ा संदेश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के स्पष्ट निर्देश हैं कि जांच में गलत या भ्रामक रिपोर्ट लगाने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन पूरी तरह से स्वतंत्र है; यदि शिकायतें सही हैं, तो बिना किसी राजनीतिक दबाव में आए निष्पक्ष कार्रवाई की जाए और पीड़ितों को तुरंत न्याय दिलाया जाए।
#AgraNews

6
101 views

Comment