logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अंधियारी रात में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, तीन गंभीर


रिपोर्टर: प्रदीप सिंह, महराजगंज
महराजगंज। अंधियारी रात में विष्णाथपुर गांव के सामने नौडिहवा पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें चकनाचूर होकर सड़क पर बिखर गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना जबरदस्त था कि पल भर में खुशियां चीखों में बदल गईं। दुर्घटना में चार युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पते रहे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया।
इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य तीन घायलों की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हादसे में पल्सर सवार सलाहुद्दीन (20) और रमेश (32), बजाज प्लेटिना चालक अमित कुमार (18) तथा राहगीर आर्यन प्रजापति (22) घायल हुए। इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

1
59 views

Comment