logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आखेगांव–कोरडगांव सड़क निर्माण में घटिया गुणवत्ता का आरोप, जांच तक भुगतान रोकने की मांग

आखेगांव–कोरडगांव सड़क निर्माण में घटिया गुणवत्ता का आरोप, जांच तक भुगतान रोकने की मांग

शेवगांव, 24
लोकमत समाचार सेवा

शेवगांव तहसील के आखेगांव–कोरडगांव मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य में घटिया गुणवत्ता की सामग्री उपयोग किए जाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। इस मामले की गुणवत्ता नियंत्रण विभाग के माध्यम से विस्तृत जांच कराने तथा जांच पूरी होने तक ठेकेदार के सभी भुगतान तत्काल रोकने की मांग माहिती अधिकार महासंघ की ओर से की गई है।

इस संबंध में मुख्यमंत्री सचिवालय नाशिक विभाग को संगठन के अहमदनगर जिलाध्यक्ष शैलेंद्र जायभाये द्वारा लिखित निवेदन सौंपा गया है। संबंधित सड़क का कार्य वर्तमान में प्रगति पर है और कुछ हिस्सों में निर्माण जारी है। हालांकि, निवेदन में आरोप लगाया गया है कि वास्तविक निर्माण में स्थानीय व निम्न दर्जे की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिससे कार्य की गुणवत्ता अत्यंत खराब है और बड़े पैमाने पर अनियमितताओं की आशंका व्यक्त की गई है।

आखेगांव–कोरडगांव मार्ग दो तहसीलों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग होने के कारण इसका निर्माण उच्च गुणवत्ता का होना आवश्यक बताया गया है। इसलिए संपूर्ण कार्य की गुणवत्ता नियंत्रण विभाग द्वारा जांच पूरी होने तक किसी भी प्रकार का भुगतान न करने की स्पष्ट मांग की गई है।

साथ ही, जांच से पहले ठेकेदार को भुगतान किए जाने पर तीव्र जनआंदोलन छेड़ने की चेतावनी भी निवेदन में दी गई है।

यह मांग प्रा. शैलेंद्र जायभाये, जिलाध्यक्ष, माहिती अधिकार महासंघ की ओर से की गई है।

फोटो लाईन
शेवगाव - शेवगांव तहसील के आखेगांव–कोरडगांव मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य में घटिया गुणवत्ता की सामग्री उपयोग

5
95 views

Comment