logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सेन समाज बनखेड़ी ने नाबालिग युवती की हत्या के मामले में सौंपा ज्ञापन


बनखेड़ी (जिला नर्मदापुरम)। सेन शक्ति महा संगठन एवं बनखेड़ी सेन समाज द्वारा राजस्थान के बीकानेर जिले के रणजीतपुरा गाँव में सेन समाज की नाबालिग बालिका की संदिग्ध मृत्यु के मामले में उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच एवं दोषियों को कठोर दंड दिलाने की मांग को लेकर आज दिनांक 24 फरवरी 2026, मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे बनखेड़ी तहसील में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में प्रकरण की SIT/CBI जांच, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता व सुरक्षा तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु सख्त कानून व्यवस्था की मांग की गई। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर हेमराज सराठे, नर्मदा प्रसाद सराठे, रवि सराठे, प्रेम सराठे, गोविंद उमरे, मनोज सराठे, मनीष सराठे, आकाश उमरे, राकेश सराठे, दिनेश सराठे, विकास सराठे सहित सेन समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

13
348 views

Comment