logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बेमेतरा जिले में अंधे कत्ल का खुलासा:बड़ा भाई ही निकला छोटे भाई का कातिल

बेमेतरा 24/02/2026

प्रार्थी डामर उर्फ डोमार साहू उम्र 40 वर्ष, निवासी लावातरा थाना बेरला जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि,दिनांक 1 जनवरी 2025 को थाना बेरला क्षेत्र के लावातरा गांव में सनत कुमार साहू की उसके घर में घुसकर नुकीले हथियार से हत्या कर दी गई थी और शव को जलाने की कोशिश की गई थी। मामला अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) BNS के तहत दर्ज किया गया था।

जांच और खुलासा
करीब 13 महीने की जांच के बाद पुलिस ने पाया कि हत्या मृतक का सगा बड़ा भाई डामर उर्फ डोमार साहू (उम्र 40 वर्ष) ने की थी — वही व्यक्ति जिसने मामला दर्ज कराया था। संदेह होने पर साथ मौके पर जाकर घटना स्थल का मुआयना किया गया,मामले कि गंभीरता को देखते हुए डाग स्क्वाड तथा फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया। जिससे स्थिति स्पष्ट हो सके।साथ ही उसका पॉलीग्राफ टेस्ट और ब्रेन मैपिंग टेस्ट FSL रायपुर से कराया गया, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया।

हत्या का कारण
जमीन विवाद — डामर के पास 16 एकड़ जमीन थी, जिसमें से उसने मृतक सनत को मात्र 1.45 एकड़ दी थी। सनत लगातार आधे हिस्से की मांग कर रहा था, जिससे दोनों भाइयों में रंजिश बढ़ती गई और अंततः डामर ने हत्या कर दी।
आरोपी को 23 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

3
198 views

Comment