logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया गया

राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया गया
लखनऊ।
दिनांक 24 फरवरी 2026 को महाराणा प्रताप सेना के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजवर्धन सिंह परमार के जन्मदिन के अवसर पर संगठन द्वारा सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण किया गया।
इस अवसर पर महाराणा प्रताप सेना के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पूरे हर्षोल्लास के साथ अध्यक्ष जी का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने भगवान महादेव से प्रार्थना की कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री परमार जी को दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं यश प्रदान हो।
कार्यक्रम में संगठन की ओर से यह संकल्प भी दोहराया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से महाराणा प्रताप सेना समाज के गरीब, असहाय और वंचित वर्ग की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगी।
इस सेवा कार्यक्रम के सफल आयोजन में योगदान देने के लिए राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी जितेन्द्र यादव एवं जिला अध्यक्ष, लखनऊ के प्रति संगठन ने विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।
कार्यकर्ताओं ने अंत में “हर हर महादेव” के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

21
476 views

Comment