logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कात्रज पुणे क्रिकेट टूर्नामेंट-2 ने रचा स्वर्णिम इतिहास

बेंगलुरु/पुणे (दलपतसिंह भायल ) शौर्य, स्वाभिमान और एकता की मिसाल पेश करते हुए श्री क्षत्रिय राजपूत समाज संस्था, कात्रज (पुणे) द्वारा 22 व 23 फरवरी 2026 को टेंबेकर ग्राउंड, संगम सोसायटी, पुणे-सातारा रोड, बिबवेवाड़ी में दो दिवसीय कात्रज पुणे क्रिकेट टूर्नामेंट-2 का भव्य आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता समाज के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गई।
पुणे में बसे समस्त राजपूत बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति ने इस आयोजन को केवल खेल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे राजपूताना आन-बान-शान के उत्सव में परिवर्तित कर दिया। पूरे आयोजन के दौरान मैदान में उत्साह, भाईचारे और खेल भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज अध्यक्ष शैतानसिंह परमार ने की। उपाध्यक्ष छैलसिंह देवड़ा सगलिया एवं कोषाध्यक्ष जोगसिंह परमार बागरा लगातार मैदान में उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन से आयोजन को विशेष गरिमा प्राप्त हुई।
टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया। विजेता और उपविजेता टीमों ने रोमांचक मुकाबलों से दर्शकों का दिल जीत लिया। चौके-छक्कों और विकेटों पर गूंजती तालियों ने पूरे वातावरण को जोश से भर दिया।
इस सफल आयोजन के पीछे समिति सदस्यों, कार्यकर्ताओं और सहयोगकर्ताओं की निष्ठा और मेहनत साफ झलकती रही। स्पॉन्सरों एवं समर्थकों का भी सराहनीय योगदान रहा।
भोजन व्यवस्था के लाभार्थी श्री तारसिंहजी चौहान, भाकरपुरा द्वारा दोनों दिनों तक उत्कृष्ट एवं स्नेहपूर्ण भोजन व्यवस्था कराए जाने पर समाज की ओर से विशेष आभार व्यक्त किया गया।
यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा बन गया है कि जब समाज एकजुट होकर आगे बढ़ता है, तो हर क्षेत्र में अपनी पहचान और गौरव स्थापित करता है। ✍️

139
5020 views

Comment