logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डिजिटल जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न


जिला पांढुर्णा, मध्य प्रदेश

कलेक्टर सभाकक्ष, पांढुर्णा में अपर कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री की अध्यक्षता में जिला चार्ज स्तर के अधिकारियों को डिजिटल जनगणना 2027 के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना प्रक्रिया को डिजिटल, सटीक, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से संपन्न करना है।

प्रशिक्षण सत्र में अधिकारियों को डिजिटल जनगणना की संपूर्ण प्रक्रिया, कार्यप्रणाली, तकनीकी प्रावधानों तथा उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही डेटा संकलन, मोबाइल एप्लिकेशन के उपयोग, सूचनाओं की गोपनीयता एवं सत्यता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

अपर कलेक्टर श्री अग्निहोत्री ने कहा कि डिजिटल जनगणना 2027 भारत की अब तक की सबसे बड़ी डिजिटल जनगणना होगी, जिसके माध्यम से विकास योजनाओं के लिए सटीक आंकड़े उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों से दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया और आगामी कार्ययोजना की रूपरेखा स्पष्ट की गई।

0
0 views

Comment