logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

परम पूज्य संत श्री आदरणीय परम श्रद्धेय श्री श्री 1008 स्वामी अभेद परमानंद जी महाराज का 108 वर्ष की आयु में नश्वर संसार से विदा होना

परम पूज्य संत श्री आदरणीय परम श्रद्धेय श्री श्री 1008 स्वामी अभेद परमानंद जी महाराज का 108 वर्ष की आयु में नश्वर संसार से विदा होना वास्तव में आध्यात्मिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका संपूर्ण जीवन धर्म, आध्यात्म और मानव सेवा को समर्पित रहा। उन्होंने अपने ज्ञान, करुणा, सरलता और शांत स्वभाव से असंख्य श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया तथा समाज में आध्यात्मिक चेतना का दीप प्रज्वलित किया।
उनकी शिक्षाएं, उपदेश और आशीर्वचन सदैव हमारे जीवन को प्रकाशमान करते रहेंगे। उनका जाना निःसंदेह एक युग का अंत है, किंतु उनके विचार, आदर्श और संस्कार सदैव अमर रहेंगे।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा उनके समस्त शिष्यों, श्रद्धालुओं और परिवारजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
🕉 अंतिम यात्रा (भू-समाधि) की सूचना:
दिनांक 24 फरवरी 2026, दिन मंगलवार, सायं 5:00 बजे
स्थान – अद्वैत स्वरूप आश्रम, टापा खुर्द, फिरोजाबाद
ॐ शांति।🚩🙏
किशन पाल लोधी 🙏🚩

40
2106 views

Comment