logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अमेठी में छेड़छाड़ से परेशान इंटर की छात्रा ने परीक्षा देने से किया इनकार

अमेठी — जिले के जामो थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरियाबाद चौकी से एक गंभीर मामला सामने आया है। शोहदों की लगातार छेड़छाड़ से परेशान इंटरमीडिएट की छात्रा ने परीक्षा देने से ही इनकार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि कॉलेज जाते समय रास्ते में मनचले आए दिन पीछा करते और अभद्र टिप्पणी करते थे।

परिजनों का कहना है कि शिकायत के बावजूद आरोपी खुलेआम घूमते रहे। हालात ऐसे बन गए कि छात्रा का पेपर दिलाने के लिए घरवाले और रिश्तेदारों को साथ जाना पड़ रहा है। पुलिस ने दो आरोपियों का शांति भंग में चालान किया, जबकि एक अभी भी फरार है। आरोप है कि चालान से छूटने के बाद आरोपी छात्रा को धमकियां दे रहे हैं। डरे-सहमे परिवार ने पुलिस से स्थायी सुरक्षा की मांग की है।

18
6 views

Comment