logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

देवरी में विशेष जनसुनवाई उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, कलेक्टर के नहीं पहुंचने से लोगों में निराशा।

देवरी में विशेष जनसुनवाई उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, कलेक्टर के नहीं पहुंचने से लोगों में निराशा।

देवरी SDM कार्यालय में 319 आवेदनों पर जनसुनवाई, त्वरित निराकरण के दिए गए निर्देश।

देवरी में आयोजित विशेष जनसुनवाई को लेकर आम नागरिकों में काफी अपेक्षाएं थीं, लेकिन सागर कलेक्टर श्री संदीप जी आर के देवरी नहीं पहुंचने के कारण कई लोगों को निराशा हाथ लगी। स्थानीय स्तर पर लोगों का कहना रहा कि जनसुनवाई महज औपचारिकता बनकर रह गई और उन्हें वह संतोषजनक समाधान नहीं मिल सका जिसकी उम्मीद लेकर वे पहुंचे थे।

वहीं दूसरी ओर, देवरी में स्थित SDM कार्यालय में आयोजित विकास खण्ड स्तरीय जनसुनवाई में मंगलवार को कुल 319 आवेदनों पर सुनवाई की गई। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कीं। इस दौरान अपर कलेक्टर अविनाश रावत SDM मुनव्वर तहसील दार प्रीतिरानी चोरसिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए कई प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया, जबकि शेष मामलों में संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक न्याय, नगरीय निकाय, विद्युत, पुलिस सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें सामने आईं।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा आवेदकों को तय समयसीमा में संतोषजनक जवाब दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा है कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

हालांकि देवरी में कलेक्टर की अनुपस्थिति को लेकर उठे सवालों के बीच प्रशासन का दावा है कि जनसुनवाई के माध्यम से आमजन और प्रशासन के बीच संवाद की प्रक्रिया निरंतर जारी है, जिससे समस्याओं के समाधान में पारदर्शिता और गति सुनिश्चित की जा रही है।

6
114 views

Comment