घर के भीतर गला दबाकर की गई महिला की हत्या का पुलिस ने किया सफल अनावरण, थाना देल्हूपुर पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त
*प्रेस नोट दिनांक 23.02.2026*
*थाना देल्हूपुर, जनपद प्रतापगढ़ ।*
*👉 *➡️ पति से संबंधों के शक में की गई हत्या, पूछताछ में अभियुक्ता ने हत्या की बात कबूली-*
*➡️ पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ के निर्देशन में गठित टीमों ने सर्विलांस सेल की सहायता से घटना का सफल अनावरण किया-*
*➡️ दिनाकं 21.02.2026 को घर के अंदर गला दबाकर वादिनी बहू की हत्या की गई थी, उक्त के संबंध में थाना देल्हूपुर में अज्ञात के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया था-*
*प्रतापगढ़।*
*पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर* के निर्देशन में *अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री शैलेन्द्र लाल एवं क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी* के पर्यवेक्षण में *थाना प्रभारी देल्हूपुर श्री राधेबाबू मय हमराह तथा स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 श्री अमित कुमार चौरसिया मय हमराह द्वारा सर्विलांस सेल* की सहायता से वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं पूछताछ की कार्यवाही की जा रही थी। उक्त क्रम में *मु0अ0सं0 23/2026 धारा 103(1) बीएनएस, थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़* से संबंधित वांछित 02 अभियुक्त/अभियुक्ता 1. सोनू गुप्ता पुत्र प्रेमचन्द्र गुप्ता निवासी ग्राम चमरुपुर शुक्लान, थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 28 वर्ष एवं 2. मंजू गुप्ता पत्नी अजय गुप्ता निवासी दुन्दा का पुरवा, थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 39 वर्ष को थाना लीलापुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चमरुपुर शुक्लान से गिरफ्तार किया गया।
*पूछताछ का विवरण-*
अभियुक्ता मंजू गुप्ता द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया कि मृतका मेरे पति से बात करती थी जिस कारण मेरे पति मुझे छोड़ना चाहते थे और मारपीट करते थे । अपना परिवार बचाने के लिए मै अपने भतीजे सोनू गुप्ता पुत्र प्रेमचन्द्र गुप्ता के साथ दिनांक 21.02.2026 को मृतका को समझाने उसके घर गयी थी, जहाँ पर हाथापाई के दौरान आवेश में आकर हम लोगों ने मिलकर मृतका पहने हुई साड़ी से उसका गला घोट दिया तथा वहाँ से भाग निकले थे ।
*अभियुक्तों का विवरण-*
*1.* सोनू गुप्ता पुत्र प्रेमचन्द्र गुप्ता निवासी चमरुपुर शुक्लान थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 28 वर्ष ।
*2.* मंजू गुप्ता पत्नी अजय गुप्ता निवासी दुन्दा का पुरवा थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 39 वर्ष ।
*पुलिस टीम-*
*थाना देल्हूपुर पुलिस-*
थाना प्रभारी देल्हूपुर श्री राधेबाबू व निरीक्षक श्री उमेशचन्द्र मय हमराह उ0नि0 संदीप कुमार तिवारी, का0 विनय पटेल व म0आ0 पूजा देवी मय चालक का0 बृजमोहन चौधरी थाना देल्हूपुर, जनपद प्रतापगढ़ ।
*एसओजी/सर्विलांस टीम-*
एसओजी टीम प्रभारी उ0नि0 अमित कुमार चौरसिया मय टीम उ0नि दिनेश सिंह, हे0का0 धनंजय राय, का0 आसुतोष पाण्डेय, हे0का0 मोहित राज यादव, का0 सलमान मय चालक है0का0 राजेन्द्र प्रसाद सिंह ।
*सर्विलांस टीम-* का0 सनोज कुमार