#ब्रेकिंग | दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम के वकील की गाड़ी पर फायरिंग
दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में मंगलवार देर रात लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम से जुड़े एक वकील की कार पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने करीब चार राउंड फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना ISBT के पास रात लगभग 10:30 बजे हुई बताई जा रही है। कार में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और हमलावरों की पहचान व हमले के मकसद की जांच की जा रही है