logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्री राम (स्वायत्त) कॉलेज में प्रथम सेमेस्टर परीक्षा परिणाम जारी, 74.62% रहा कुल परिणाम

श्री राम (स्वायत्त) कॉलेज, मुजफ्फरनगर में सत्र 2025–26 के प्रथम सेमेस्टर परीक्षा परिणामों की रिलीजिंग सेरेमनी हर्षोल्लास, उत्साह एवं गौरवपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई। स्वायत्त दर्जा प्राप्त करने के बाद यह पहला अवसर था जब कॉलेज द्वारा प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम स्वयं जारी किया गया। इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे पूरा परिसर उल्लासपूर्ण वातावरण से सराबोर दिखाई दिया। कॉलेज प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई कि एमएससी (रसायन विज्ञान), एमएससी (गणित), एमएससी (वनस्पति विज्ञान), एमएससी (जन्तु विज्ञान), बीएससी (टीएचएम), एमएससी (फूड एंड न्यूट्रीशन), एमएससी (होम मैनेजमेंट), एमएससी (क्लोथिंग एंड टेक्सटाइल), एमकॉम, बीपीईएस, बीकॉम (बीएफएसआई), बीएफए (अप्लाइड आर्ट्स), बीएफए (फैशन डिजाइन), एमएफए (फैशन डिजाइन), एमएफए (ड्रॉइंग एंड पेंटिंग), एमएफए (अप्लाइड आर्ट्स), बीएजेएमसी तथा एमएजेएमसी पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम 27 फरवरी 2026 को सायं 5 बजे से कॉलेज के ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध रहेंगे। र्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ, चेयरमैन श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, डॉ. अशोक कुमार (निदेशक एवं परीक्षा नियंत्रक), डॉ. प्रेरणा मित्तल (प्राचार्या), डॉ. एस.एन. चौहान (निदेशक, श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग), डॉ. आर.पी. सिंह (निदेशक, एसआरजीसी रिसर्च), डॉ. अश्वनी कुमार (प्राचार्य, श्री राम पॉलिटेक्निक), डॉ. सौरभ मित्तल (उपप्राचार्य) एवं डॉ. विनीत कुमार शर्मा (डीन, आईक्यूएसी) द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कठोर मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा परीक्षा से जुड़ी सभी समितियों के सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी कार्य का प्रतिफल है। उन्होंने विशेष रूप से कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन कार्यालय की विभिन्न समितियों—पेपर सेटिंग, परीक्षा संचालन, कॉपी मूल्यांकन एवं टैबुलेशन, परिणाम प्रकाशन, अनुशासन समिति, अनफेयर मीन्स कमेटी, फ्लाइंग स्क्वॉड तथा रिजल्ट रिव्यू कमेटी—के समन्वित प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन सभी के सहयोग से परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्ष, समयबद्ध एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सकी। उन्होंने विद्यार्थियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिन छात्रों की बैक आई है, उनके लिए लगभग एक माह बाद पुनः परीक्षा आयोजित कराई जाएगी, ताकि उन्हें शीघ्र सुधार का अवसर मिल सके। साथ ही यदि किसी छात्र को अपने परिणाम में किसी प्रकार की त्रुटि प्रतीत होती है तो निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत उसका समय पर समाधान किया जाएगा। संस्थान विद्यार्थियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए पूर्ण पारदर्शिता एवं लचीलापन बनाए रखेगा। विभागवार प्रस्तुत परिणाम सारणी के अनुसार कुल 461 विद्यार्थियों में से 344 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए तथा समग्र उत्तीर्ण प्रतिशत 74.62% रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभागों में बीएफए अप्लाइड आर्ट, एमएफए फैशन डिजाइनिंग एवं एमएफए अप्लाइड आर्ट ने 100% परिणाम दर्ज कर विशेष उपलब्धि हासिल की। बीपीईएस (फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स) का परिणाम 92.71% तथा एमकॉम का 81.13% रहा। एमए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन का परिणाम 87.50% जबकि बीए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन का परिणाम 50% दर्ज किया गया। परीक्षा परिणामों के सफल संचालन में परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की विभिन्न समितियों का विशेष योगदान रहा। ऑब्जर्वर के रूप में डॉ. मोहम्मद आरिफ ने दायित्व निभाया। पेपर सेटिंग समिति में डॉ. संतोष (अध्यक्ष), डॉ. रत्ना किरण डी. वानखड़े, तनु त्यागी एवं पंकज वर्मा शामिल रहे। परीक्षा संचालन में श्री विकास कुमार (असिस्टेंट कंट्रोलर), डॉ. मनोज मित्तल एवं डॉ. परवीन मलिक का सहयोग रहा। कॉपी मूल्यांकन एवं टैबुलेशन समिति में डॉ. राहुल आर्य (असिस्टेंट कंट्रोलर), रमा माडियन, अतुल कुमार, दिव्या पाटियाल एवं अंकुश ने योगदान दिया। परिणाम प्रकाशन एवं मार्कशीट/डिग्री तैयारी समिति में विवेक कुमार (अध्यक्ष), इशा अरोड़ा, संजय कांत एवं सिद्धांत गर्ग शामिल रहे। अनुशासन समिति में प्रमोद कुमार (चीफ प्रॉक्टर), अमरदीप एवं मुकेश कुमार ने दायित्व निभाया। अनुचित साधन निवारण समिति में डॉ. विनीत कुमार शर्मा, डॉ. श्वेता राठी एवं डॉ. ओमप्रकाश कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फ्लाइंग स्क्वॉड में डॉ. मनोज धीमान, डॉ. अशफाक अली, डॉ. पूजा तोमर एवं डॉ. श्वेता राठी सक्रिय रहे। रिजल्ट रिव्यू समिति में विकास कुमार, डॉ. मनोज मित्तल, डॉ. मोहम्मद नईम अली, डॉ. राहुल आर्य, डॉ. ऋतु पुंडीर एवं डॉ. रत्ना किरण डी. वानखड़े ने कार्य किया, जबकि नेट एडमिन के रूप में मनोज पुंडीर एवं कार्यालय सहायक अजय कुमार ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर टीम के सभी सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में परीक्षा नियंत्रक एवं निदेशक डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि प्रथम सेमेस्टर परीक्षा परिणाम पूर्ण पारदर्शिता, समयबद्धता एवं निष्पक्ष मूल्यांकन प्रक्रिया के आधार पर जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति को ध्यान में रखते हुए रिजल्ट से संबंधित किसी भी समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा तथा जिन विद्यार्थियों की बैक आई है, उनके लिए शीघ्र पुनः परीक्षा आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. संतोष, विभागाध्यक्ष (कृषि विभाग) ने किया। इस अवसर पर कॉलेज के सभी विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। समारोह के अंत में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

6
14 views

Comment