logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पीयर टू लर्निंग टूर के अंतर्गत बच्चों ने जाने कैरियर के रास्ते

पीयर टू लर्निंग योजना के अंतर्गत उ मा वि खुजवां के 40 से अधिक छात्रए छात्राओं ने सिवान जिला राजेंद्र बाबू की जन्मस्थली पर स्थित डिवाइन फार्मेसी, डिवाइन पॉलीटेक्निक कॉलेज में विजिट किया , डिवाइन पॉलीटेक्निक कॉलेज के सम्मानित प्राचार्य श्री आशुतोष जी ने सभी का स्वागत के साथ सेमिनार हाल में कैरियर के संबंध में मार्गदर्शन किया सभी आगंतुक शिक्षकों को श्रीमद् भागवत गीता की प्रति संस्थान प्रमुख द्वारा भेंट की गयी, जो सदैव कर्म पथ पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करता है, तदोपरान्त सभी बच्चों को संस्थान के स्टाफ द्वारा पॉलीटेक्निक कॉलेज और फार्मेसी से संबंधित सभी फैकल्टी और कोर्स से रूबरू कराया गया, यह टूर बच्चों के लिए काफी लाभदायक रहा, सभी बच्चे भविष्य के प्रति काफी आशान्वित दिखे, प्रधानाध्यापक श्री उमेश जी ने डिवाइन फार्मेसी के द्वारा बच्चों को दिए गए मोटिवेशन के प्रति आभार प्रकट किया फिर बच्चों ने राजेंद्र बाबू के जन्मस्थली पर जाकर देश रत्न के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित किया, सभी बच्चों ने बिहार सरकार के प्रति आभार जताया कि सरकार ने यह अवसर उपलब्ध कराया जिससे नवाचार और नई जानकारियों से रूबरू होने का मौका मिला,
जय बिहार जय बिहार जय बिहार

0
16 views

Comment