भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष) का विस्तार उबेद सरधना बने पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष
दयानंद कुमार
हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर
जनपद हापुड़ के ग्राम रझेटी, गढ़मुक्तेश्वर स्थित संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय में आज भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, किसानों के अधिकारों और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष इरकान चौधरी ने एक अहम घोषणा करते हुए संगठन के प्रति समर्पण और किसान हितों की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाने वाले श्री उबेद सरधना को पश्चिम उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया।
इस घोषणा के साथ ही बैठक स्थल पर उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। सभी ने फूल-मालाओं के साथ नव-नियुक्त अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नॉफील चौधरी, राष्ट्रीय सचिव इमरान रंगरेज, उत्तर प्रदेश युवा अध्यक्ष एडवोकेट आदिल चौधरी, हापुड़ जिलाध्यक्ष राहुल कुमार, जिलाध्यक्ष प्रभारी मास्टर आसिफ, गढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार, जिला महासचिव संजय तोमर सहित सरधना टीम के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नवनियुक्त पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष उबेद सरधना ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत कहा,
संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा। पश्चिम उत्तर प्रदेश के हर किसान की आवाज बुलंद करना और उनके हक की लड़ाई मजबूती से लड़ना ही मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी।”
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर किसान हितों की रक्षा और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। माना जा रहा है कि उबेद सरधना के नेतृत्व में पश्चिम उत्तर प्रदेश में संगठन और अधिक सक्रिय और मजबूत भूमिका निभाएगा।