logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बाल मेला में बच्चों ने दिखाया हुनर, समाजसेवी डा. मानव ने किया उद्घाटन

हिलसा ( नालंदा )। पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद समेत अतिरिक्त गतिविधियों में जो छात्र छात्राएँ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं वे ही एक दिन सफलता के उच्च शिखर पर पहुँचते हैं . एथलेटिक्स के साथ साथ बाल मेला के माध्यम से बच्चों द्वारा आयोजित ऐसा प्रेरक कार्यक्रम न केवल सराहनीय बल्कि अनुकरणीय है। उक्त बाते गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय मंशा विगहा में आयोजित बाल मेला का विधिवत उद्घाटन करते हुए समाजसेवी डा. आशुतोष कुमार मानव ने कही।समारोह का विधिवत उद्घाटन समाजसेवी डा. आशुतोष कुमार मानव ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फ़ीता काटकर किया।उन्होंने प्रतिभागी बच्चों ख़ासकर खेल एवं कला में रुचि लेने वाले बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कड़ी मेहनत एवं नियमित अध्ययन के बल पर विद्यार्थी हर मुक़ाम हासिल कर सकते हैं। बाल मेला का अवलोकन करते हुए दर्जनों शिक्षाविद एवं अभिभावकों ने कहा कि बच्चों के द्वारा चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, लंबी कूद, खो खो जैसे खेल खेले गये जो सराहनीय पहल है वक्ताओं ने सभी भाग लेने वाले प्रतिभागियों की उन्होंने हौसला आफ़जाई की। इससे पहले विद्यालय के एचएम कुंदन कुमार सिन्हा ने आगत अतिथियों का स्वागत फूल माला , अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता भेंट कर किया।उन्होंने बताया कि विद्यालय प्रांगण में लगातार सामाजिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा में निखार लाने का प्रयास किया जाता है। कई बच्चों ने खेल कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेकर अभिभावकों का मन मोह लिया है।इस अवसर पर कुंदन सिन्हा के अलावा बिरजू कुमार, मनीष कुमार, अमित कुमार, नीलम चंद्र प्रभा, रेखा कुमारी, सुनीली कुमारी समेत कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।

29
131 views

Comment