logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बहराइच जिले के थाना कैसरगंज के वैरा काजी कोटवा मे मार पीट की घटना के मुल्जिम को पुलिस ने भेजा जेल

प्रेस नोट
थाना – कैसरगंज, जनपद – बहराइच

दिनांक – 26.02.2026

आज दिनांक 26.02.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी कैसरगंज के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष कैसरगंज श्री राजेश कुमार शुक्ला के कुशल नेतृत्व में थाना कैसरगंज पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।

थाना कैसरगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 59/26 धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 118(1), 352, 351(3), 109 भारतीय न्याय संहिता (BNS) से सम्बन्धित प्रथम सूचना रिपोर्ट के अनुसार अभियुक्तगण द्वारा एक राय होकर वादी पक्ष के साथ मारपीट, धमकी, जान से मारने का प्रयास एवं शांति भंग करने जैसी आपराधिक घटना कारित की गई थी, जिसके संबंध में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी। अभियुक्तगण घटना के पश्चात फरार चल रहे थे।

उक्त मुकदमे से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण को मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 26.02.2026 को समय करीब 12:45 बजे ग्राम बैराकाजी कोटवा निवासी निजामुद्दीन के मकान से घेराबंदी कर पुलिस हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण –
1. रफी अहमद उम्र करीब 30 वर्ष
2. फसी अहमद उम्र करीब 25 वर्ष
3. समी अहमद उम्र करीब 32 वर्ष पुत्र खलील
4. मोनिस पुत्र तुफैल उम्र करीब 22 वर्ष
5. तुफैल पुत्र सनाउल्ला उम्र करीब 40 वर्ष
6. सईद पुत्र मुकीम उम्र करीब 25 वर्ष
7. इरफान पुत्र सद्दीक उम्र करीब 32 वर्ष
निवासीगण – कोटवा बैराकाजी, थाना कैसरगंज, जनपद बहराइच।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नियमानुसार चिकित्सीय परीक्षण कराया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय बहराइच के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया।

5
3 views

Comment