logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंचकुटीर कॉलोनी में जलनिकासी समस्या का समाधान

पंचकुटीर कॉलोनी, लालकुंआ गाजियाबाद में लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या का समाधान कॉलोनीवासियों ने आपसी सहयोग से किया। गठित कमेटी के अध्यक्ष अंकुश शर्मा जी तथा सदस्य कृष्णपाल सिंह और विवेक चौधरी के नेतृत्व में कॉलोनी के बाहर स्थित नाले की निजी जेसीबी मशीन से सफाई एवं खुदाई करवाई गई।
नाले में जमा पत्थर, कोड़ा-कचरा और गाद हटाए जाने के बाद पानी की निकासी सुचारू हो गई, जिससे कॉलोनीवासियों को राहत मिली। इस पहल पर सभी निवासियों ने कमेटी के प्रति आभार व्यक्त किया।
दिनांक: 26 फरवरी 2026
स्थान: पंचकुटीर कॉलोनी, लालकुंआ गाज़ियाबाद

0
0 views

Comment