logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*कर्मचारी राज्य बीमा निगम के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ईएसआईसी द्वारा चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन*

*कर्मचारी राज्य बीमा निगम के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ईएसआईसी द्वारा चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन*

बीकानेर। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC), श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में निगम मुख्यालय, नई दिल्ली के दिशानिर्देशों एवं उप क्षेत्रीय कार्यालय, जोधपुर के संयुक्त निदेशक प्रभारी श्री नीरज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में 27 फरवरी 2026 को शाखा कार्यालय, कर्मचारी राज्य बीमा निगम, बीकानेर एवं क.रा.बी. निगम चिकित्सालय, बीकानेर के तत्वावधान में मोरवी ऑटोव्हील्स प्रा. लि., गंगाशहर रोड, बीकानेर में चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निगम की ओर से श्री प्रवीण शर्मा, शाखा प्रबन्धक, डॉ. रमेश, डॉ. दीपक व उनकी टीम एएसजी आई हॉस्पिटल की टीम व मोरवी ऑटोव्हील्स प्रा. लि. के निदेशक नकुल गुप्ता उपस्थित रहे। श्री प्रवीण शर्मा, शाखा प्रबन्धक, बीकानेर ने इस अवसर पर कर्मचारी राज्य बीमा योजना द्वारा प्रदान किए जाने वाले विभिन्न हितलाभों की विस्तृत जानकारी बीमितों को प्रदान की एवं उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया।

0
0 views

Comment