रामनवमी शोभायात्रा में जुड़े सर्व हिन्दू झांकियों के माध्यम से दिखाएं हिन्दू समाज की एकता और संस्कार- परमेश्वर जोशी
रामनवमी शोभायात्रा में जुड़े सर्व हिन्दू समाज, झाकियों के माध्यम से दिखाए हिन्दू समाज की एकता और संस्कार - परमेश्वर जोशी
पाली- जन-जन के आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को लेकर शनिवार को रामदेव रोड माली समाज बगेची में हिन्दू महोत्सव समिति के तत्वाधान में सर्व समाज की बैठक आयोजित हुई। गीता सत्संग भवन के महंत संत प्रेमानन्द महाराज, भागीरथी गो सेवा संस्थान के संत मनोहर दास एवं अतिथियों द्वारा राम दरबार के समक्ष दीप प्रज्वलन कर बैठक का आगाज किया गया ।जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव 26 मार्च को पाली शहर में भव्य विराट शोभायात्रा हिन्दू महोत्सव समिति तथा विश्व हिन्दू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में निकाली जाएगी ।
मुख्य वक्ता विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त मंत्री परमेश्वर जोशी ने अपने सम्बोधन में कहा कि शोभायात्रा से सामाजिक समरसता का भाव जगे, हर हिन्दू घर से, हर समाज से ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग शोभायात्रा से जुड़े ऐसा प्रयत्न हर समाजबंधु को करना चाहिए। बैठक में समाज संस्था प्रमुखों के द्वारा अपने अपने सुझाव रखे गए जिस से शोभायात्रा ओर भव्य ऐतिहासिक एवं भव्य बनें । हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी समाज संगठनों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली जाएगी जिसमें सभी समाज संस्था संगठन एवं अखाड़े भाग लेंगे।
शोभायात्रा में घोड़े, बैंड, घोष, गैर नृत्य आदि शोभायात्रा की भव्यता बढ़ाएंगे।
बैठक में सर्व समाज और संस्था संगठन, विद्यालय के प्रतिनधियों ने सहभागिता निभाई जिसमे 60 समाज, विद्यालय, संगठन के 650 प्रतिनियो ने बैठकर में उपस्थिति दर्ज करवाकर 26 मार्च को निकलने वाली रामनवमी शोभा यात्रा मैं अधिक से अधिक संख्या की भागीदारी निभाने का संकल्प लिया ।
समाज की महिलाओं ने भी अपनी सर्वाधिक संख्या शोभायात्रा में लेकर आने का संकल्प लिया । बैठक के पश्चात छतीस कोम का एक ही जाजम पर बैठकर भोजन ग्रहण करना सामाजिक समरसता हिन्दुत्व एकता का आदर्श एवं प्रेरणादायक था।
रामनवमी शोभायात्रा 2026 के लिए अध्यक्ष सीताराम जोशी, उपाध्यक्ष सोहन सिंह, तथा भंवरलाल गुगरियां को बनाया । कार्यक्रम के अंत में जिला उपाध्यक्ष रंगलाल जाट ने बैठक में पधारे हुए सभी समाज बंधुओ को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
बैठक में रामनवमी शोभायात्रा अध्यक्ष सीताराम जोशी, उपाध्यक्ष सोहन सिंह, भंवरलाल गुगरियां, विहिप प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी, हिन्दू महोत्सव समिति संस्थापक कमल किशोर गोयल, अनिल चौहान, नरेंद्र माछर, बाबुलाल कुमावत, दुर्गावाहिनी मातृशक्ति से रामसुख पायक, गणेश कुमावत, प्रवीण सोनी, प्रवीण परिहार, श्रवण भिलवारा, गणेश कुमावत, रविन्द्र चौहान, केलाश कुमावत, गौरव शर्मा, दीपक सोनी, हरीश पांडे, कुसुम थावानी, विनीता तनवानी, सन्तोष वैष्णव, प्रियंका माली, रेखा सोलंकी, मातृशक्ति दुर्गावाहिनी की बहने तथा सर्व हिन्दू समाज के प्रमुख समाजबंधु मौजूद रहे ।
रिपोर्ट- घेवरचन्द आर्य पाली