logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*इस्लाम भाईचारे और आपसी सम्मान का संदेश देता है – जुल्फेकार अहमद गामा शाहगंज में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन हजारों लोगों ने किया शिरकत

शाहगंज (जौनपुर)। नगर के इराकियाना मार्ग स्थित एक होटल में शुक्रवार की शाम रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों रोजेदारों के साथ विभिन्न धर्मों व समुदायों के लोगों ने सहभागिता कर आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।
शाम करीब छह बजे अजान के बाद रोजेदारों ने खजूर से रोजा खोला। इसके पश्चात सभी ने एक साथ बैठकर पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया। आयोजन में विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे कार्यक्रम का वातावरण सौहार्दपूर्ण और अनुशासित रहा।
आयोजक जुल्फेकार अहमद उर्फ गामा ने कहा कि इस्लाम आपसी भाईचारा, समानता और सभी धर्मों के प्रति सम्मान का संदेश देता है। रमजान के पवित्र माह में इफ्तार कराना बड़े सवाब का कार्य है। इस प्रकार के आयोजन समाज में सौहार्द और एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों के लिए मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं रोजेदारों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। सभी ने रमजान के संदेश—सबर, करुणा और कृतज्ञता—को आत्मसात करने का संकल्प लिया। उक्त अवसर पर उपस्थित लोगों में जौनपुर प्रेस क्लब शाहगंज के अध्यक्ष चंदन कुमार जायसवाल, राजकुमार अश्क,डॉक्टर सोहराब सिद्दीकी ,मोहम्मद सलमान ,बसपा नेता अनिल गौतम, डॉ सरफुद्दीन आज़मी, मिर्जा अजफर बैग, अल्तमस बरलास,प्रियंक श्रीवास्तव,डॉक्टर तबरेज आलम,नदीम मंसूरी ,- पंकज जयसवाल ,डॉक्टर एन• पी• शाहिद नईम,अख़लाख खान सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे

3
113 views

Comment