logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जमशेदपुर : मानगो में सुधा गुप्ता की ऐतिहासिक जीत पर सोनारी मण्डल का भव्य विजय जुलूस, नारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

मानगो में सुधा गुप्ता की ऐतिहासिक जीत पर सोनारी मण्डल का भव्य विजय जुलूस, नारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

जमशेदपुर (झारखंड)। मानगो नगरपालिका में मेयर पद पर सुधा गुप्ता की ऐतिहासिक जीत की खुशी में कांग्रेस पार्टी सोनारी मण्डल द्वारा आज भव्य विजय जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर पूरे सोनारी क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह और जोश दिखाई दिया।

सोनारी मण्डल अध्यक्ष दीपक यादव के नेतृत्व में वीर मंच से विजय जुलूस की शुरुआत हुई। जुलूस सोनारी नर्स क्वार्टर होते हुए एयरोड्रम तक निकाला गया। रास्ते भर बैंड-बाजे की धुन पर कार्यकर्ता झूमते रहे और “कांग्रेस जिंदाबाद” तथा “सुधा गुप्ता जी जिंदाबाद” के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा।

कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह लड्डू बांटकर आम लोगों के साथ जीत की खुशियां साझा कीं। कई स्थानों पर स्थानीय नागरिकों ने भी जुलूस का स्वागत किया और नवनिर्वाचित मेयर के प्रति अपना समर्थन जताया।

पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि यह जीत केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और विकासोन्मुखी सोच की जीत है। उन्होंने विश्वास जताया कि मानगो क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा।

विजय जुलूस ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि क्षेत्र की जनता ने सेवा, समर्पण और विकास की राजनीति को अपना आशीर्वाद दिया है।

16
419 views

Comment