रात्रि को खेत में बनी ढाणी में घुसा अज्ञात जंगली जानवर, भैंस की बच्ची पाडी की ली जान
रात्रि को खेत में बनी ढाणी में घुसा अज्ञात जंगली जानवर,भैंस के बच्ची की ली जान गोगामेड़ी (विनोद खन्ना) गोगामेड़ी गुरुवार को रात्रि के समय निकटवर्ती चक 2 जी जी एम गोगामेड़ी भरवाना के मध्य खेत में रामकुमार ढील मेघवाल की भेंस की बच्ची (पाडी) को मौत के घाट उतार दिया।मिली जानकारी के अनुसार ढाणी निवासी गांव गये हुए थें गुरुवार रात्रि को यह घटना होना बताया हैं,सुबह ढाणी में आकर देखा पाडी को पेट फाड़कर पूरा खा रखा था
मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार से पाड़ी को कुत्ते नहीं खा सकते हैं कोई जंगली जानवर ही हो सकता है। सुनने में आ रहा है कि क्षेत्र में लकड़बग्घा नाम का जंगली जानवर आया हुआ लेकिन अभी तक वन विभाग की टीम जंगली जानवर को पकड़ने में सफल नही रही है। ग्रामीणों को शाम के समय खेतों में जाने से बचने व सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जंगली जानवर आने की सूचना मिलने पर आसपास गांव के लोग चिंतित हैं और क्षेत्र में लोगों व बच्चों में डर का माहोल है। ढ़ाणी के आसपास पैरों के बड़े बड़े चिन्ह मिले हैं। शुक्रवार की सुबह वन विभाग की टीम को सूचना दी, मौके पर पहुंची टीम ने जानवर की पुष्टि नहीं की।