मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में होली, रमजान, ईद, नवरोज एवं बासंतिक नवरात्र सहित आगामी पर्व-त्योहारों तथा बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत कानू
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में होली, रमजान, ईद, नवरोज एवं बासंतिक नवरात्र सहित आगामी पर्व-त्योहारों तथा बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा की।
मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि माहौल बिगाड़ने वाले उपद्रवियों पर ऐसी सख्ती हो जो नजीर बने। सामाजिक सौहार्द से खिलवाड़ की एक भी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि होलिका दहन समितियों व पीस कमेटियों की बैठकें अनिवार्य रूप से हों, अभद्र गीत-संगीत पर रोक लगे तथा किसी भी वर्ग या समुदाय को आहत करने वाली गतिविधि न होने पाए। संवाद के माध्यम से ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने होली पर आवागमन को देखते हुए अतिरिक्त बसें संचालित करने, केवल फिट बसों का संचालन करने तथा मनमाना किराया वसूलने वालों पर सख्ती के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पर्याप्त पेयजल व बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएं।