logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रतापगढ़ : (गहरौली) विकासखंड मंगरौरा में मनरेगा कार्य पर सवाल


प्रतापगढ़ : मंगरौरा ( गहरौली) विकासखंड मंगरौरा के गहरौली क्षेत्र में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत कराए जा रहे कार्यों में अनियमितता के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जहां मनरेगा का उद्देश्य स्थानीय मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराना है, वहीं कुछ स्थानों पर जेसीबी मशीन से कार्य कराए जाने की शिकायतें मिल रही हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, तालाब खुदाई और मिट्टी समतलीकरण जैसे कार्यों में मजदूरों की जगह मशीनों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंद श्रमिकों को काम नहीं मिल पा रहा। गांव के कई लोगों ने आरोप लगाया कि प्रधान की देखरेख में यह कार्य कराया जा रहा है।
ग्रामीणों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि मनरेगा कार्यों में मशीनों का उपयोग हो रहा है तो यह योजना की मंशा के विपरीत है।
इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी।
यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। ग्रामीणों को अब प्रशासनिक जांच का इंतजार है।

20
1852 views

Comment