logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जालंधर के मोता सिंह नगर स्थित वरदान अस्पताल (IVF सेंटर) पर हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ACP मॉडल टाउ

जालंधर के मोता सिंह नगर स्थित वरदान अस्पताल (IVF सेंटर) पर हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ACP मॉडल टाउन परमिंदर सिंह और मॉडल टाउन थाने के SHO रविंदर कुमार को सस्पेंड कर दिया है।जालंधर के मोता सिंह नगर स्थित वरदान अस्पताल (IVF सेंटर) पर हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ACP मॉडल टाउन परमिंदर सिंह और मॉडल टाउन थाने के SHO रविंदर कुमार को सस्पेंड कर दिया है।28 फरवरी की रात फिर से एक डॉक्टर के अस्पताल को निशाना बनाया गया, जिसमें लगभग पौने 10 बजे फायरिंग की गई। पुलिस ने कहा कि सभी घटनाओं का CCTV फुटेज कब्जे में लिया गया है, लेकिन अब तक किसी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पुलिस कमिश्नर ने साफ कहा है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए सभी तकनीकी और सुरक्षात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। मामले की जांच तेज कर दी गई है और आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है। फायरिंग की लगातार ये घटनाएं शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं और नागरिकों में चिंता का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत जानकारी दें।

8
380 views

Comment