logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

थाना चुनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई 25 लीटर अवैध कच्ची देसी शराब के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार

समाचार
जन जन की आवाज
रिपोर्ट: अनिल कुमार
थाना चुनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार
चुनार थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 25 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान मौके से लगभग 150 किलो लहन (शराब बनाने में प्रयुक्त कच्चा माल), भट्ठियां तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त अन्य सामग्री एवं उपकरण भी बरामद किए। कार्रवाई के दौरान बरामद लहन, भट्ठियों और उपकरणों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, ताकि दोबारा अवैध शराब का निर्माण न हो सके।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

16
697 views

Comment