logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शिवपार्वती मंदिर , मऊआइमा में आयोजित हुआ फाग महोत्सव। लोगों ने फाग गीतों और बाटी चोखा का लिया आनंद !!

प्रयागराज के मऊआइमा बाजार के शिव पार्वती मंदिर पर योगी देवरहा जंगल बाबा के संयोजन में फाग महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित लोगों ने एक से बढ़कर एक फाग गीतों का आनंद उठाया।
कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य आयोजक जंगल बाबा ने कहा कि सनातनी त्यौहार समाज को एक सूत्र में बांधने का काम करते हैं। इसी को ध्यान में रखकर आज इस फाग महोत्सव का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से इंडिया अगेंस्ट पालीथीन के राष्ट्रीय संयोजक आलोक तिवारी , विश्व हिंदू महासंघ के प्रतापगढ़ संयोजक संदीप सिंह, हाई कोर्ट प्रयागराज के एडवोकेट धीरेन्द्र श्रीवास्तव , समाजसेवी भयंकर शुक्ल , एडवोकेट सभापति द्विवेदी, समाजसेवी राजेश शुक्ला , इंद्रेश शुक्ल , पुजारी जयप्रकाश मिश्र , रामानंद पूरी महाराज , साध्वी शांति देवी सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।

43
2483 views
1 shares

Comment