सोनभद्र अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 150 किलो नाजायज गांजा बरामद
डेडलाइन:
जन जन की आवाज
रिपोर्ट: अनिल कुमार
अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 150 किलो नाजायज गांजा बरामद
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस एवं एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा किया है।
पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब 150 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 22.50 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार बरामद गांजा अंतर्राज्यीय स्तर पर तस्करी कर सप्लाई किया जाना था। संयुक्त टीम द्वारा की गई सटीक सूचना एवं तत्परता के चलते तस्करी के इस नेटवर्क का भंडाफोड़ संभव हो सका।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है तथा तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश जारी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।