logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रायबरेली जिले के डीह कस्बे में सबसे बड़ा होलिका दहन, टूटा कई सालों का रिकॉर्ड.....सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे लोग....

AIMA मीडिया न्यूज़:- रायबरेली के डीह कस्बे में कई वर्षों बाद सबसे बड़ा होलिका दहन संपन्न हुआ। इस आयोजन की तैयारियां 10 दिन पहले से शुरू की गयी थी। कस्बे के युवाओं ने बड़ी मेहनत से होलिका दहन के लिए लकड़िया एकत्र की।

होलिका दहन के दौरान सैकड़ों लोग मजूद रहे। स्थानीय परम्परा के अनुसार, यह क्षेत्र की सबसे बड़ी होली मानी जाती है। इस वर्ष युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। जिसमें भोलानाथ तिवारी, सत्यम गुप्ता, निर्भय मिश्रा, मोहित अग्रहरि, दिलीप अग्रहरि, जोखू, राजेश अग्रहरि, उमेश अग्रहरि, मानस पाण्डेय, अभय मिश्रा समेत अन्य लोगों की अहम भूमिका रही। उन्होंने न केवल लकड़ियाँ जुटाने में मदद की, बल्कि पूरी तैयारी में भी सक्रिय भूमिका निभाई।

होलिका दहन के इस पावन अवसर पर आस-पास के गांवों से भी लोग दर्शन के लिए पहुंचे। इस तरह का सामूहिक आयोजन सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बन गया।



All India Media Association

Report By Mridul Mishra

For more updated news search on www.aimamedia.org or aimamediamridulmishra

22
8019 views

Comment