logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिंगरौली: 18 माह की मासूम बच्ची की हत्या का खुलासा आरोपी महिला गिरफ्तार।


सिंगरौली: 18 माह की मासूम बच्ची की हत्या का खुलासा आरोपी महिला गिरफ्तार।

घर के अंदर गला दबाकर हत्या शव गेहूं के खेत में फेंका

जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला )

सिंगरौली:– गढ़वा थाना क्षेत्र में 18 माह की मासूम बच्ची की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला रानी देवी पनिका (28 वर्ष) निवासी ग्राम नेवारी को 01 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल पचौर भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिया सिंहा एवं एसडीओपी राहुल सैयाम (चितरंगी) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गढ़वा निरीक्षक विद्यावारिधि तिवारी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बगदरा उप निरीक्षक बंशपति प्रसाद कोल सहित टीम गठित कर जांच की गई। ऐसे हुआ खुलासा 22 फरवरी 2026 को फरियादी द्वारा सूचना दी गई कि

उसकी 18 माह की पोती सुबह करीब 9 बजे अचानक लापता हो गई। सूचना 2026 धारा पर अप.क्र. 31/137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की गई। 23 फरवरी को बच्ची का शव घर के दक्षिण दिशा में गेहूं के खेत से बरामद हुआ। प्रारंभिक पोस्टमार्टम सीएचसी चितरंगी में कराया गया। परिजनों की असंतुष्टि पर पुनः पोस्टमार्टम संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रीवा में कराया गया। रिपोर्ट में मुंह व गला दबाने से दम घुटने से मृत्यु होना पाया गया, जिसके बाद धारा 103 (1) बीएनएस बढ़ाई गई। अवैध संबंध के शक में की हत्या जांच के दौरान भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सामने आया कि आरोपी महिला को अपने पति और मृतिका की मां के बीच अवैध संबंध होने का संदेह था। साथ ही उसे यह शक था कि बच्ची उसके पति की संतान है। इसी शंका के चलते आरोपी ने 22 फरवरी की सुबह बच्ची को घर के अंदर अकेला पाकर  मुंह व गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विद्यावारिधि तिवारी, उप निरी. बंशपति प्रसाद कोल, उप निरी. मनोज सिंह, उनि पवन सायवर सेल प्रभारी महिला उप निरी. उमेश तिवारी, सउनि, परमहंस पाण्डेय, सउनि रामचरण सतनामी आर. विश्वजीत यादव, पुष्पराज, अजीत उपाध्याय, बिट्टू सिंह, अमित यादव, नवीनचन्द्र सिंह, भैयालाल यादव व कमलेश वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

10
275 views

Comment